
Asia Cup 2025: सिलेक्टर्स के 5 फैसलों ने चौंकाया, इन खिलाड़ियों को टीम में देखकर फैन्स को गुस्सा आया!
Asia Cup 2025: एशिया कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में सिलेक्टर्स द्वारा लिए गए पांच फैसलों ने हर किसी को चौंका दिया।
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। सिलेक्टर्स ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में कुल 15 सदस्यीय टीम का चुनाव किया है। श्रेयस अय्यर एक बार फिर सिलेक्टर्स का भरोसा जीतने में नाकाम रहे हैं। सिर्फ अय्यर को ड्रॉप नहीं, बल्कि सिलेक्टर्स के कुछ फैसलों ने हर किसी को हैरान कर डाला है।
अय्यर को मौका ना देकर सिलेक्टर्स ने शुभमन गिल पर भरोसा दिखाया है और उन्हें उपकप्तान भी बनाया गया है। एशिया कप के स्क्वॉड में गिल को अय्यर के ऊपर मिली तरजीह से फैन्स बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। इसके साथ ही यशस्वी जायसवाल को स्टैंड बाय में रखने का फैसला भी फैन्स को रास नहीं आया है।
मोहम्मद सिराज को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर को भी सिलेक्टर्स ने महज स्टैंड बाय के तौर पर टीम में रखा है। लगातार खराब फॉर्म से जूझने के बावजूद रिंकू सिंह को टीम में जगह दी गई है। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: