FIR Against Dalljiet Kaur

Faizan Ansari ने Dalljiet Kaur के खिलाफ लिया लीगल एक्शन, संगीन आरोप लगाकर दर्ज करवाई FIR

FIR Against Dalljiet Kaur: दलजीत कौर को एक बड़ा झटका लगा है। एक्ट्रेस के खिलाफ पति से पहले किसी और ने ही एक्शन ले लिया है। अब एक मशहूर इन्फ्लुएंसर ने दलजीत कौर पर बड़ा आरोप लगाकर उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। चलिए जानते हैं अब दलजीत के खिलाफ कौन खड़ा हो गया है।

FIR Against Dalljiet Kaur: मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) बड़ी मुसीबत में फंस गई हैं। उनके खिलाफ मशहूर इन्फ्लुएंसर ने FIR दर्ज करवा दी है। इन्फ्लुएंसर ने न सिर्फ एक्ट्रेस पर संगीन आरोप लगाकर उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया बल्कि मीडिया के सामने उनकी बेइज्जती भी की। ये इन्फ्लुएंसर कोई और नहीं बल्कि फैजान अंसारी (Faizan Ansari) हैं। उनका कहना है कि एक्ट्रेस पब्लिसिटी हासिल करने के लिए फैंस को गुमराह कर रही हैं।

विज्ञापन

फैजान अंसारी ने अपने बयान में कहा है कि दलजीत कौर तलाक को लेकर झूठे दावे कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने पति संग पब्लिसिटी हासिल करने के लिए ये पूरी साजिश रची है। दोनों प्लानिंग करके लोगों को पागल बना रहे हैं। इंडस्ट्री में ऐसी गलत चीजों से वो निराश हैं और अब उन्होंने भोली भाली जनता को बेवकूफ बनाने, पुलिस को गुमराह करने और लोगों की फीलिंग्स से खेलने पर एक्ट्रेस को लताड़ लगाई है। साथ ही फैंस से गुजारिश की है कि वो दलजीत कौर को अनफॉलो कर दें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ