election-commission

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग, देखें Video

ECI Press Conference before Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से पहले चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। आज दोपहर 12:30 बजे ECI प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू कर सकता है।

ECI Press Conference before Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे कल यानी 4 जून को सामने आएंगे। ऐसे में सभी को परिणाम का इंतजार है। हालांकि इससे पहले चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। खबरों की मानें तो आज दोपहर 12:30 बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू कर सकता है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की है। इस प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारण और पीयूष गोयल भी शामिल थे। हालांकि इससे पहले इंडिया गठबंधन के नेताओं ने भी चुनाव आयोग से मुलाकात की थी। ऐसे में जाहिर है कि आज दोपहर होने वाली चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस काफी अहम होने वाली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ