Sandeep Dixit

Video: कौन कर रहा संदीप दीक्षित की जासूसी? खुद किया खुलासा

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होगी। 8 फरवरी को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। इस बीच कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने बड़ा खुलासा किया है।

Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। चुनाव आयोग ने ऐलान कर दिया है कि दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। 8 फरवरी को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। आम आदमी पार्टी ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से एक बार फिर चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने इस सीट पर पूर्व सांसद और दिल्ली की सीएम रहीं दिवंगत नेता शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित पर दांव खेला है।

विज्ञापन

संदीप दीक्षित ने हाल ही में आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि आम आदमी पार्टी उनकी पंजाब पुलिस से जासूसी करवा रही है। दिल्ली चुनाव को प्रभावित करने के लिए पंजाब से कैश लाया जा रहा है। उनकी शिकायत पर एलजी ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। दीक्षित ने मांग की थी कि पंजाब से आने वाली गाड़ियों को भी चेक किया जाए। अब न्यूज24 से विशेष बातचीत में दीक्षित ने फिर जासूसी के आरोप लगाए हैं। विस्तार से जानने के लिए देखते हैं ये खास रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ