CM Rekha Gupta press conference

Video: BPL धारक महिलाओं को कल मिलेंगे 2500 रुपये, जानें किस बैंक अकाउंट में आएंगे पैसे?

Delhi Mahila Samridhi Yojana : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये मिलेंगे। इसे लेकर दिल्ली कैबिनेट की शनिवार को बैठक होगी, जिसमें महिला समृद्धि योजना को मंजूरी मिल सकती है।

Delhi Mahila Samridhi Yojana : दिल्ली कैबिनेट की शनिवार सुबह बैठक होगी, जिसमें महिला समृद्धि योजना पर मुहर लग सकती है। इसके बाद सीएम रेखा गुप्ता महिला समृद्धि योजना के तहत 2500 रुपये देने का ऐलान करेंगी। इसे लेकर दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार दोपहर 12 बजे एक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जहां महिला समृद्धि योजना के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत होगी।

विज्ञापन

दिल्ली में 8 मार्च को महिला समृद्धि योजना की पहली किस्त जारी होगी। बीपीएल कार्ड धारक 100 महिलाओं को 2500-2500 रुपये मिलेंगे। ये पैसे महिलाओं के जनधन अकाउंट में आएंगे। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली चुनाव के संकल्प पत्र में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ