---विज्ञापन---

CT 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद कब स्वदेश लौटेंगे कप्तान रोहित, विराट का क्या है प्लान?

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया ने चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। खिताब जीतने के बाद अब टीम के स्वदेश लौटने की तारीख सामने आ गई है।

Virat Kohli Rohit Sharma

Champions Trophy 2025: रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम के 12 साल बाद चैम्पियन बनने पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। 2013 के बाद फिर से चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने पर भारतीय टीम की ड्रेसिंग रूम की तस्वीरें भी सामने आ गईं, जहां खिलाड़ी जश्न मनाते नजर आए। भारत के खिताब जीतने के बाद अब सभी के मन में यह सवाल है कि टीम वापस भारत कब लौटेगी।

हर कोई यह भी जानना चाहता है कि पिछले साल की तरह क्या इस बार भी कोई रोड शो होगा या नहीं। बताया जा रहा है कि टीम इंडिया सोमवार को चैम्पियंस ट्रॉफी के साथ स्वदेश लौटेगी, जहां टीम के खिलाड़ी अलग-अलग ग्रुप में भारत आएंगे। दुबई से रवाना होने के बाद टीम के हेड कोच गौतम गंभीर शाम सात बजे दिल्ली पहुंचेंगे, जबकि रोहित शर्मा रात के बजे मुंबई एयरपोर्ट पर उतरेंगे।

---विज्ञापन---

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।

First published on: Mar 10, 2025 03:47 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola