Team India

Champions Trophy 2025: इन 9 खिलाड़ियों की टीम में जगह 'कंफर्म', 6 को लेकर अब भी लड़ाई

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द होगा। इस टीम में अब तक नौ खिलाड़ियों ने काफी हद तक अपनी जगह पक्की कर ली है।

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में अगले महीने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज होने जा रहा है। 19 फरवरी से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट का आगाज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच के साथ होगा। वहीं भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। अभी तक बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट के लिए टीम का ऐलान नहीं किया है। उम्मीद है कि जब सिलेक्शन कमिटी इस टूर्नामेंट के लिए टीम घोषित करेगी तो उसमें कुछ चौंकाने वाले नाम भी दिख सकते हैं।

विज्ञापन

इस 15 सदस्यीय टीम में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, लोकेश राहुल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या की जगह पक्की नजर आ रही है, जबकि फिट होने पर जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी के अलावा अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर को भी जगह मिल सकती है।

विज्ञापन

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ