Kanya Rashifal 2025

Video: 15 दिन तक बुध, शनि और मंगल से इस राशिवालों को रहना होगा सतर्क, सेहत-इनकम में आएगी गिरावट

Kanya Rashifal 2025: आने वाले 15 दिन कन्या राशिवालों के लिए बेहद भारी रहने वाले हैं। इस दौरान यदि कन्या राशिवालों ने कुछ चीजों पर विशेष ध्यान नहीं दिया तो भारी नुकसान हो सकता है। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कन्या राशि के राशिफल और उपायों के बारे में।

Kanya Rashifal 2025: बुध, शनि और मंगल, ये तीनों ही बहुत प्रभावशाली ग्रह हैं। तीनों ग्रहों की अपनी खासियत है, जिनका कहीं न कहीं सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। वहीं जब इन ग्रहों की चाल में बदलाव होता है, तब भी लोगों के जीवन में परिवर्तन देखने को मिलता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, जुलाई माह में कन्या राशिवालों पर बुध, शनि और मंगल की चाल का शुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा। बुध की अशुभ दृष्टि के कारण कन्या राशिवालों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होगी, जबकि शनि की वजह से मानसिक तनाव बढ़ेगा और थकान रहेगी। इसके अलावा डिप्रेशन और एंग्जायटी की समस्या भी हो सकती है।

विज्ञापन

मंगल और केतु के साथ में आने से अचानक दुर्घटना घट सकती है। खासकर बिजली और आग से नुकसान होने के योग हैं। इसलिए कन्या राशि के जातक आने वाले दिनों में बहुत ज्यादा सावधान रहें। यदि आप जानना चाहते हैं कि और किन-किन ग्रहों का अशुभ प्रभाव कन्या राशिवालों पर जुलाई माह में पड़ेगा तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ