Virgo Horoscope 2025

Video: बुध-शनि लाएंगे इस राशि के लोगों के काम में बाधाएं, कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें!

अप्रैल माह में बुध और शनि के कारण कुछ राशि के जातकों को आर्थिक नुकसान होगा। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं इस माह किस राशि के जातकों को सोच-समझकर फैसले लेने होंगे और उन्हें निवेश करने से बचना होगा।

एक तय समय के बाद बुध और शनि ग्रह की चाल में बदलाव होता है। जब बुध की चाल में बदलाव होता है, तो व्यक्ति की सेहत, आर्थिक स्थिति और करियर आदि में परिवर्तन आता है। जबकि शनि गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण लोगों के जीवन में टेंशन बढ़ती है। खासकर सेहत में गिरावट आती है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, अप्रैल माह में बुध और शनि के कारण कन्या राशि के जातकों के महत्वपूर्ण काम में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। नौकरीपेशा जातक इस महीने यदि अपने काम पर ही ध्यान देंगे, तो ये उनके लिए अच्छा रहेगा। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से भी तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें।

विज्ञापन

कारोबारियों के लिए भी ये महीना ठीक नहीं रहने वाला है। पंचग्रही योग के कारण कारोबार में रुकावटें आएंगी। साझेदारों के साथ तालमेल बिठाने में परेशानी होगी। इसके अलावा अप्रैल माह में कोई बड़ा निवेश करने से भी बचें। यदि आप जानना चाहते हैं कि कन्या राशि के जातकों के लिए अप्रैल महीने में कौन-कौन से उपाय करने कामकाज के विस्तार के लिहाज से अच्छे रहेंगे, तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ