Indian Railways Train Cancelled

Budget 2024: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बजट में रेलवे को मिलेगा खास तोहफा!

Budget 2024 Indian Railways: इस साल का बजट दो दिन बाद सामने आएगा। 23 जुलाई को संसद के पटल पर बजट प्रस्तुत किया जाना है। भारतीय रेलवे को भी बजट से काफी उम्मीदें हैं।

Budget 2024 Indian Railways: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का बजट जल्द आने वाला है। 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद ये पहला बजट है। जाहिर है बजट को लेकर लोगों में काफी उम्मीदें हैं। वहीं भारतीय रेलवे को भी बजट में कुछ खास सौगात मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्मला सीतारमण के पिटारे में रेलवे के लिए कुछ स्पेशल हो सकता है। इसी कड़ी में ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन (AIRF) ने भी सरकार के सामने कई मांगें रखी हैं। AIRF के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने भी बजट को लेकर अपनी राय दी है। शिव गोपाल का कहना है कि पेंशन, रेलवे कर्मचारियों के वेलफेयर और बच्चों को मिलने वाले स्कॉलरशिप में बढ़ोत्तरी हो सकती है। साथ ही भारतीय रेलवे में खाली पदों पर भी भर्ती होने की उम्मीद है। देखें वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ