Gemini Horoscope 2025

Video: बृहस्पति-सूर्य गोचर से इस राशि के लोगों को होगा लाभ, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

मई माह में बृहस्पति ग्रह की विशेष कृपा से कई राशियों को कामकाज में लाभ होगा, जिसमें मिथुन राशि के जातक भी शामिल हैं। आज प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको मिथुन राशि के राशिफल और मई माह के उपायों व सावधानियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर ये अपने कल को खास बना सकते हैं।

बृहस्पति ग्रह को गुरु देव भी कहा जाता है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में धन, ज्ञान, भाग्य, धर्म और शिक्षा आदि का दाता माना गया है। एक तय समय के बाद बृहस्पति देव गोचर करते हैं, जिसका प्रभाव राशियों के साथ-साथ प्रकृति पर भी पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, मई माह के दूसरे हिस्से में जब गुरु यानी बृहस्पति देव मिथुन राशि में संक्रमण करेंगे तो उससे उन्हें लाभ होगा।

विज्ञापन

मई महीने के पहले भाग में ग्रहों के राजा ‘सूर्य’ गोचर से मिथुन राशि के लोगों को लाभ होगा, जबकि 13 मई तक कारोबारियों को ग्रहों के राजकुमार ‘बुध’ के कारण अच्छा लाभ होगा। इस दौरान मिथुन राशि के जातक साझेदारी में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के करियर को मई के मध्य भाग में थोड़ा बल मिलेगा।

विज्ञापन

हालांकि 31 मई 2025 तक मिथुन राशिवालों को कुछ बातों पर विशेष ध्यान देना होगा। अन्यथा उन्हें बड़ा घाटा होने के योग हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि इस महीने मिथुन राशिवालों को किन-किन मामलों में सावधान रहना होगा तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ