इन एक्ट्रेसेस की हत्या से सहमा देश, किसी की सेप्टिक टैंक तो किसी की जमीन से निकली लाश

Bollywood Actresses Brutal Murders: बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के कत्ल हो चुके हैं। किसी का सिर काटा गया तो किसी को गोलियों से भून दिया गया। किसी की लाश जमीन से कंकाल के रूप में मिली तो किसी की डेड बॉडी सेफ्टी टैंक से बरामद हुई। तो चलिए जानते हैं इन हसीनाओं का दर्दनाक अंत कैसे हुआ था।

Bollywood Actresses Brutal Murders

Bollywood Actresses Brutal Murders: बॉलीवुड एक्ट्रेस लैला खान (Laila Khan) को अब इन्साफ मिल चुका है। उनके सौतेले पिता ने एक्ट्रेस समेत पूरे परिवार को प्रॉपर्टी के लिए मौत के घाट उतारकर फार्महाउस में जमीन में गाड़ दिया था और पुलिस को उनके कंकाल मिले थे। वहीं, लैला के अलावा एक्ट्रेस मीनाक्षी थापा की भी बेहरहमी से हत्या की गई थी। उनकी लाश सेफ्टी टैंक से मिली थी। देहरादून से मुंबई आई एक्ट्रेस की मुलाकात फैशन के सेट पर एक शख्स से हुई थी। काम के लालच में मीनाक्षी ने खुद को स्ट्रग्लिंग एक्ट्रेस की जगह नेपाल की रॉयल फैमिली का बता दिया। पैसों के लालच में उस शख्स ने एक्ट्रेस को किडनैप किया।

जब कई दिन तक मीनाक्षी थापा का कुछ पता नहीं चला तो मां ने शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस को जांच में खुदाई करने पर सेफ्टी टैंक से एक्ट्रेस की सिर कटी लाश मिली थी। एक्टर कमल सदाना के पिता ने शराब पीकर अपनी बेटी और बीवी सईदा खान को गोलियों से भून दिया था और खुद भी आत्महत्या कर ली थी। इस हादसे में एक्टर को भी गोली लगी थी। साल 2017 में कृतिका चौधरी की हत्या हुई थी। उनका ड्रग्स का धंधा करने वाले लोगों से मिलना-जुलना था और पैसों को लेकर उनकी बहस हो गई। फिर क्या था एक्ट्रेस की लाश 4 दिन सड़ने के बाद उनके घर से मिली थी। एक्ट्रेस प्रिया राजवंश के सौतेले बेटों ने प्रॉपर्टी में हिस्सा हड़पने के लिए नौकरों के साथ साजिश कर उन्हें मौत के घाट उतर दिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ