CM Nitish Kumar

Video: क्या बिहार में नीतीश कुमार पलटेंगे BJP की बाजी? Rajeev Ranjan से समझिए पूरा समीकरण

Bihar Nitish Kumar BJP Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से कई महीने पहले ही राज्य का सियासी पारा आसमान छूने लगा है। इसी बीच बिहार सीएम नीतीश कुमार के पलटी मारने के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में बिहार का सियासी समीकरण किस तरफ इशारा कर रहा है?

Bihar Nitish Kumar BJP Politics: बिहार में मंत्रीमंडल के विस्तार ने राज्य की सियासत में भूचाल ला दिया है। कई लोग इसे आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। इसी बीच सत्ता के गलियारों में एक बार फिर वही पुराना सवाल सुनाई दे रहा है कि क्या नीतीश कुमार फिर से पलटी मारने वाले हैं? क्या JDU आगामी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका दे सकती है? JDU अपने सहयोगी दल को छोड़कर इंडिया गठबंधन का हाथ थामने की तैयारी कर रही है?

विज्ञापन

न्यूज 24 के वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन के अनुसार बिहार चुनाव को अभी 7-8 महीने बाकी है, लेकिन बिहार का सियासी पारा अभी से आसमान छूने लगा है। लोकसभा चुनाव में तगड़ा झटका लगने के बाद बीजेपी ने हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में शानदार जीत हासिल की। इससे बीजेपी का उत्साह सातवें आसमान पर है। इससे पता चलता है कि दो राज्यों बिहार और बंगाल के आगामी चुनाव में जीत के लिए बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ेगी। बिहार का सियासी समीकरण देखें इस वीडियो में…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ