---विज्ञापन---

बिहार की कितनी सीटों पर मुस्लिमों का प्रभाव? मुस्लिम वोट बैंक का पूरा गणित समझें

बिहार में मुस्लिम वोट बैंक को साधने के लिए इफ्तार पार्टी को लेकर होड़ मची है। मगर क्या आप जानते हैं कि बिहार की कितनी सीटों पर मुस्लिम समुदाय का बोलबाला है?

---विज्ञापन---

बिहार में इफ्तार पार्टी को लेकर सभी राजनीतिक दलों में होड़ मची है। नीतीश कुमार और चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी का कई मुस्लिम समुदायों ने बहिष्कार कर दिया है। आगामी चुनाव के मद्देनजर सभी मुस्लिम वोट बैंक को आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। मगर सवाल यह है कि बिहार में मुस्लिम वोट कितने हैं?

बिहार में मुस्लिम वोट बैंक की ताकत को इन आंकड़ों से समझा जा सकता है कि बिहार की 243 सीटों में से कुल 47 सीटें ऐसी हैं, जहां मुस्लिम निर्णायक भूमिका में हैं। यानी 47 सीटों पर मुस्लिमों की तादाद 50% है। वहीं 11 सीटों पर मुस्लिम वोट 40% के आसपास है। ऐसे में अगर मुस्लिम वोट बैंक JDU के हाथ खिसकता है, तो यह नीतीश के लिए चिंता पैदा कर सकता है। बिहार में मुस्लिम वोट बैंक का पूरा गणित समझने के लिए देखें यह वीडियो…

---विज्ञापन---
First published on: Mar 24, 2025 12:51 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola