bjp bihar candidates list lok sabha election 2024

बिहार में इन नेताओं की होली हुई बेरंग, बीजेपी ने दिया जोर का झटका

Bihar BJP Candidates List: बिहार में कई दिग्गज नेताओं की होली बेरंग हो गई है। ऐसा बीजेपी की लिस्ट से हुई है। चार सीटों पर बीजेपी ने इस बार प्रत्याशी बदल दिए हैं। देखें यह वीडियो रिपोर्ट…

Bihar BJP Candidates List Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने होली से एक दिन पहले अपने हिस्से की सभी 17 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। इस लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं का नाम गायब है। इससे उनकी होली बेरंग हो गई है। जिन नेताओं को टिकट काटा गया है, उनमें बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद, सासाराम से छेदी पासवान और नवादा से चंदन सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन

बीजेपी ने पश्चिम चंपारण से संजय जायसवाल, पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह, मधुबनी से अशोक कुमार यादव, अररिया से प्रदीप कुमार सिंह, दरभंगा से गोपाल जी ठाकुर, मुजफ्फरपुर से राज भूषण निषाद, महाराजगंज से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सारण से राजीव प्रताप रूडी, उजियारपुर से नित्यानंद राय, बेगूसराय से गिरिराज सिंह, पटना साहिब से रवि शंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र से राम कृपाल यादव, आरा से आर के सिंह, बक्सर से मिथिलेश तिवारी और सासाराम से शिवेश राम को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ