Bihar Election 2025

Video: प्रियंका को बुलेट पर लेकर निकले राहुल गांधी, News 24 से क्या बोले तेजस्वी यादव?

Video: राहुल गांधी ने की बिहार में वोटर अधिकार यात्रा जारी है। आज राहुल अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ यात्रा पर निकले। उनके साथ तेजस्वी यादव भी बुलेट लिए साथ ही थे। इसके अलावा, कई नेता इस रैली में शामिल हुए।

Video: लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने अंदाज से कई बार लोगों का दिल जीत लेते हैं। बिहार में उनकी वोटर अधिकार यात्रा जारी है। इस यात्रा के पिछले 10 दिनों में कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया है। राहुल आज फिर से यात्रा पर निकले हैं। इस बार वह बुलेट पर सवार हैं और उनके पीछे उनकी बहन प्रियंका गांधी बैठी हुई हैं। साथ ही में दूसरी बाइक पर तेजस्वी यादव भी दोनों के साथ हैं। इस यात्रा में आज प्रियंका के अलावा सीपीआई (एमएल) नेता दीपांकर भट्टाचार्य भी शामिल हुए हैं। राहुल गांधी ने आज दरभंगा में बाइक रैली निकाली है।

विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग हर रोज लोगों के संपर्क में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी यही कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़ा जाए और अपनी बात को रखा जाए। वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ