iqra hasan Syeda Falak

Video: कौन हैं सैयदा फलक? जिन्हें ओवैसी ने इकरा हसन के सामने चुनावी रण में उतारा

Video: बिहार में इन दिनों चुनावी माहौल बना हुआ है. अभी दूसरे और आखिरी चरण के लिए मतदान होना है. आज दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनावी प्रचार थम जाएगा. सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की जीत के लिए स्टार प्रचारकों को उतारा है.

Video: बिहार की 243 सीटों पर चुनाव होना है. इसके लिए पहले चरण का मतदान हो चुका है और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होने जा रहा है. सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जमकर प्रचार कर रही हैं. चुनावी प्रचार में बड़े-बड़े नेता मैदान में उतरे हैं. AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी अपने उम्मीदवारों के लिए चुनावी प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी है. अभी उन्होंने सीमांचल में प्रचार के लिए सैयदा फलक को उतारा है. यहां पर अब सैयदा vs इकरा हसन का मुकाबला है. दोनों ही प्रचार में जनता को अपने-अपने तरीके से साधने में माहिर हैं.

विज्ञापन

कौन हैं सैयदा फलक?

हैदराबाद की रहने वाली 31 साल की सैयदा फलक कराटे की दुनिया में जाना-माना नाम हैं. उन्होंने अब तक 20 नेशनल और 22 इंटरनेशनल चैंपियनशिप अपने नाम की हैं. वो तेलंगाना की पहली महिला खिलाड़ी बनीं, जो विश्व और एशियाई कराटे चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई हुई थीं. लोग उन्हें तब फलक द फाइटर कहते थे, लेकिन अब वही बन चुकी है फलक द पॉलिटिकल फाइटर. वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ