Lalu Yadav and Pashupati Paras

Bihar Chunav 2025: सीट शेयरिंग से पहले महागठबंधन से अलग होगी ये पार्टी, 25 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

India bloc Political crisis: बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही महागठबंधन में सीट शेयरिंग के मुद्दे ने जोर पकड़ दिया है. मुंहमांगी सीटें न मिलने पर पशुपति पारस की पार्टी महागठबंधन से अलग होने की कगार पर है.

India bloc Political crisis: एनडीए से अलग होकर महागठबंधन में शामिल हुई लोक जनशक्ति पार्टी (पारस गुट) को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. महागठबंधन में केवल 3 सीटें दिए जाने के प्रस्ताव से नाराज लोजपा (पारस) ने अब 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है. लोजपा संसदीय दल के अध्यक्ष और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने कहा कि “पूरे बिहार में पार्टी कार्यकर्ताओं का भारी दबाव है कि लोजपा को अपने दम पर चुनाव लड़ना चाहिए.”

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, पशुपति कुमार पारस ने राजद द्वारा दी गई 3 सीटों की पेशकश को ठुकरा दिया है. पारस कम से कम 5 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं. राजद की ओर से जो तीन सीटें ऑफर की गई थीं, उनमें अलौली विधानसभा सीट शामिल नहीं थी — जो लोजपा (पारस) की पारंपरिक मजबूत सीट मानी जाती है.

विज्ञापन

राजनीतिक हलकों में अब यह लगभग साफ माना जा रहा है कि पशुपति पारस जल्द ही महागठबंधन से भी बाहर हो सकते हैं, और एक बार फिर तीसरे मोर्चे या स्वतंत्र रणनीति की ओर बढ़ सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ