---विज्ञापन---

Video: Armaan Malik क्या सच में हिंदू से बने मुस्लिम? दूसरी शादी के लिए बदलना पड़ा धर्म?

YouTuber Armaan Malik Religion: अरमान मलिक को लेकर उनकी पत्नी पायल ने बड़ा खुलासा किया है। उनकी शादियों और उनके धर्म के ऊपर उठ रहे सभी सवालों के पायल ने जवाब दिए हैं। पायल ने रिवील किया है कि क्या अरमान ने मुस्लिम धर्म अपना लिया है?

YouTuber Armaan Malik Religion
---विज्ञापन---

YouTuber Armaan Malik Religion: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का हिस्सा बनने के बाद से यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दो शादियां लोगों के निशाने पर हैं। आखिर हिन्दू लड़का दो बीवियां कैसे रख सकता है ये सवाल पूरा देश पूछ रहा है। वहीं, लोग ये भी सवाल कर रहे हैं कि क्या पायल और कृतिका से शादी करने के लिए अरमान मलिक ने इस्लाम धर्म अपना लिया है? दरअसल, हिन्दू धर्म में दो शादियां मान्य नहीं होतीं ऐसे में अब इस तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इन खबरों का सच क्या है। बिग बॉस के घर से बाहर होते ही पायल ने मीडिया को बताया है कि उनके पति अरमान ने कभी भी इस्लाम धर्म नहीं कबूला। अरमान एक जाट फैमिली से आते हैं। रही बात हिन्दू धर्म के अनुसार 2 शादियों को अवैध मानने की तो पायल का कहना है कि वो अरमान की लीगल वाइफ हैं गोलू यानी कृतिका नहीं। साथ ही पायल ने ये भी साफ कर दिया कि वो अरमान के साथ अब भी इसलिए रह रही हैं क्योंकि वो उनसे प्यार करती हैं। इसलिए नहीं क्योंकि वो मजबूर हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 02, 2024 08:02 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola