उमेश गौतम

कौन हैं उमेश गौतम? जिनका ऑडियो लीक होने पर मचा घमासान

Lok sabha election 2024: ऑडियो से नाराज सांसद संतोष गंगवार समर्थकों ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का घेराव किया। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बीजेपी को इस मुद्दे पर घेरा है। उन्होंने कहा कि यूपी समेत पूरे देश में बीजेपी कार्यकर्ताओं के अंदर असंतोष है।

Lok sabha election 2024: बरेली बीजेपी में घमासान मचा हुआ है। दरअसल, बरेली के मेयर उमेश गौतम का एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह आपत्तिजनक टिप्पणी करते सुनाई दे रहे हैं। बता दें बरेली से बीजेपी ने आठ बार के सांसद संतोष गंगवार का टिकट काटकर इस बार छत्रपाल गंगवार को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस बीच बरेली मेयर का ऑडियो वायरल हुआ जिससे संतोष गंगवार के समर्थक नाराज हैं।

विज्ञापन

बीजेपी कार्यकर्ताओं के अंदर असंतोष 

इससे पहले बीते दिनों बरेली में एक सम्मेलन के दौरान मेयर उमेश गौतम और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के बीच बहस हो गई थी। वहीं, अब इस ऑडियो से नाराज संतोष गंगवार समर्थकों ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का घेराव किया। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बीजेपी को इस मुद्दे पर घेरा है। उन्होंने कहा कि यूपी समेत पूरे देश में बीजेपी कार्यकर्ताओं के अंदर असंतोष है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ