---विज्ञापन---

बकरीद के लिए CM योगी का बड़ा आदेश, जानें UP में लोग कहां पढ़ें नमाज और कहां दे पाएंगे कुर्बानी?

UP CM Yogi Adityanath Orders for Bakrid: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बकरीद का त्योहार मनाने को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों का पालन नहीं होने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के भी आदेश हैं।

UP CM Yogi Adityanath
---विज्ञापन---

CM Yogi Adityanath Orders Regarding Bakrid: उत्तर प्रदेश में बकरीद का त्योहार मनाने को लेकर कड़े निर्देश जारी हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिन समीक्षा बैठक बुलाई थी। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को बकरीद के त्योहार की तैयारियां करने के निर्देश दिए। साथ ही अफसरों को निर्देश दिया कि वे नमाज पढ़े जाने और कुर्बानी दिए जाने वाली जगह का ध्यान रखें। कोई नई परंपरा न बनने पाए। अगर किसी तरह की अव्यवस्था नजर आई तो अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ऐसे में जरूरी है कि अधिकारी निर्देशों का सख्ती से पालन कराएं और सुनिश्चित करें कि प्रदेश में बकरीद का त्योहार शांतिपूवर्क और व्यवस्थित तरीके से मनाया जाए। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन मोड में हैं। उनका रुख आक्रामक बना हुआ है। वे लगातार प्रदेश में अव्यवस्थाओं को लेकर सख्ती बरत रहे हैं और अधिकारियों को सुधरने के निर्देश दे रहे हैं। देखिए News24 की स्पेशल रिपोर्ट और जानिए कि मुख्यमंत्री ने बकरीद को लेकर अधिकारियों को क्या निर्देश दिए?

---विज्ञापन---

First published on: Jun 14, 2024 11:31 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola