Australia cricket Team

Video: बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के पहले दिन मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया, इन 4 भारतीय खिलाड़ियों ने किया निराश

IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर पहले दिन 311 रन बना लिए हैं।

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मेलबर्न में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट होकर 311 रन बना लिए हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। मेलबर्न टेस्ट में के पहले दिन टीम इंडिया के 4 खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा निराश किया है। इस लिस्ट में पहल नाम रोहित शर्मा का है। रोहित शर्मा ने इस मैच में गिल की जगह सुंदर को मौका दिया था। उनका ये फैसला अभी तक टीम इंडिया के हक में जाता हुआ नजर नहीं आ रहा है। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी से अभी तक निराश किया है।

विज्ञापन

इस लिस्ट में दूसरा नाम मोहम्मद सिराज है। सिराज ने 15 ओवर में 69 रन दिए हैं। उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। आकाश दीप भी गेंद से इस बार कोई कमाल नहीं दिखा सके। उन्होंने 19 ओवर देकर 59 रन देकर 1 विकेट लिए। वहीं, जडेजा और सिराज भी अभी तक कोई कमाल नहीं दिखा पाए हैं। जडेजा ने 14 ओवर म में 54 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। वहीं, सुंदर ने 12 ओवर में 37 देकर 1 विकेट लिया। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ