Sawan 2026: सावन शुरू होते ही रखें इन बातों का ध्यान, जानिए इस पावन महीने में क्या करें और क्या नहीं?

Sawan 2026 Date: सावन महीने की शुरुआत 30 अगस्त 2026 से हो रही है. इसका समापन 28 अगस्त 2026 को होगा. इस दौरान सावन में कई नियमों और बातों का ध्यान रखें.

Sawan.jpg

Photo Credit- News24GFX

Sawan 2026 Date: सावन का महीना शिव जी की पूजा-अर्चना के लिए बेहद खास होता है. सावन महीने में सोमवार के दिन व्रत करने का खास महत्व होता है. भक्तों को सावन में सोमवार के व्रत करने, शिव जी की पूजा करने के साथ ही कई बातों का खास ध्यान रखना चाहिए. सावन में खान-पान से जुड़े कई नियमों का ध्यान रखना चाहिए. इस बार सावन महीने की शुरुआत 30 अगस्त से हो रही है. सावन महीने में क्या करें और क्या नहीं करें. आइये इन नियमों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

सावन महीने में क्या करें?

शिव जी की पूजा-अर्चना – भगवान शिव की पूजा के लिए सावन का महीना बेहद शुभ माना जाता है. भक्तों को सावन में रोजाना शिवलिंग पर जलाभिषेक करना चाहिए. सोमवार का व्रत करना चाहिए. इसके साथ ही शिव जी के मंत्रों का जाप करें.

विज्ञापन

दान-पुण्य के कर्म – सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के अलावा दान-पुण्य कर्म के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है. सफेद चीजों जैसे चावल, चीनी और दूध का दान करें. अन्न, धन और वस्त्र का अपने सामर्थ्य के अनुसार दान करें. आप जरूरतमंद लोगों को या मंदिर में इन चीजों का दान कर सकते हैं.

खान-पान से जुड़े नियम – सावन महीने में सात्विक भोजन करना चाहिए. प्याज, लहसुन, मांस और मदिरा से परहेज करना चाहिए. सावन का महीना शिव जी की भक्ति के लिए खास होता है. इन दिनों तामसिक भोजन न करें.

विज्ञापन

सावन महीने में क्या नहीं करें?

बाल और दाढ़ी न कटवाएं – सावन में बाल कटवाने और और दाढ़ी बनवाने जैसे काम करने से बचना चाहिए. भक्तों को सावन में भगवान शिव की भक्ति में लीन रहना चाहिए. सावन में मानसून के समय कटने या छिलने पर फंगल संक्रमण से बचने के लिए यह जरूरी है.

विज्ञापन

सावन में क्या न खाएं – सावन महीने में खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए. हरी पत्तेदार सब्जियों, बैंगन, कढ़ी आदि खाने से परहेज करना चाहिए. अधिक मसालेदार खाना खाने से बचें. इन सभी के साथ ही दूध व दूध से बनी चीजों का सेवन सावन में कम करना चाहिए.

क्रोध और अपमान न करें – सावन में अपना समय भक्ति में लगाना चाहिए. बेवजह विरोध और विवाद में पड़ने से बचना चाहिए. किसी पर क्रोध करने से बचें. खासकर बुजुर्गों और कावड़ियों पर क्रोध और उनका अपमान न करें. यह समय आध्यात्मिक शुद्धि और मानसिक शांति के लिए होता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ