astro tips

Video: इस उपाय को करने से कभी परेशान नहीं करेगी भूत-प्रेत बाधा, छू भी नहीं पाएगा कष्ट

Pret Badha Upay: अगर व्यक्ति बुरी नजर और प्रेत बाधा परेशान करती है तो उसके साथ कुछ भी अच्छा नहीं होता है. भूत-प्रेत, ऊपरी बाधाओं से ग्रसित होने पर मन उदास रहता है. व्यक्ति बीमार रहता है और घर-परिवार में सब परेशान रहते हैं. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Pret Badha Upay: व्यक्ति के भूत-प्रेत, ऊपरी बाधाओं से ग्रसित होने पर उसे परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इंसान को सिर भारी होने, आंखें लाल होने, भूख में अंतर होने, पागलों जैसी हरकतें आदि समस्या होती है. अगर कोई इंसान इन लक्षणों को देख रहा है तो वह खास उपाय को कर सकते हैं. भूत-प्रेत बाधा को दूर करने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए. आप ‘ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।’ इस मंत्र का सुबह 3 माला जाप करें. आप चार चम्मच घी, एक चम्मच शहद, एक चम्मच चीनी और एक चम्मच काला तिल कटोरी में मिला लें.

विज्ञापन

इन सभी चीजों को मिलाकर चांदी की चम्मच से 108 बार गायत्री मंत्र से हवन करें. इस उपाय को 125 दिन तक करने से आपको किसी भी यातना और भूत-प्रेत बाधा से मुक्ति मिलेगी. गायत्री मंत्र का जाप करने से भूत-प्रेत बाधा से मुक्ति मिलती है. आपको सुबह सूर्य को जल से अर्घ्य देना चाहिए और प्रणायाम करना और गायत्री मंत्र का जाप करना बहुत जरूरी है. इन उपायों के साथ ही हनुमान जी के गायत्री मंत्र का जाप करना लाभकारी माना जाता है. इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ