Vastu Tips: घर को बुरी नजर से बचाने के लिए करें ये 3 खास उपाय, फिर कभी नहीं होगी परेशानी

Vastu Tips: अगर घर को बुरी नजर लग जाती है तो परिवार के लोग परेशान रहते हैं. घर-परिवार में झगड़े होते रहते हैं और कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. आपको घर को बुरी नजर से बचाने और बुरी नजर उतारने के लिए इन उपायों को करना चाहिए.

Vastu Tips

Photo Credit- News24GFX

Vastu Tips to Defeat Evil Eye: अगर किसी इंसान को बुरी नजर लग जाती है तो वह परेशान रहता है. बुरी नजर घर को भी लगती है. अगर आपके घर को बुरी नजर लग जाती है तो इससे घर का माहौल खराब होता है. इसके कारण घर के सदस्यों के बीच मानसिक समस्याएं जैसे सिरदर्द, चक्कर आना, चिड़चिड़ापन आदि हो सकती हैं. अगर आपके घर को बुरी नजर लग गई है घर में लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं तो आप इन उपायों को करके बुरी नजर को दूर कर सकते हैं. चलिए आपको बुरी नजर दूर करने के उपायों के बारे में बताते हैं.

घर से बुरी नजर दूर करने और बचाने के उपाय

इन चीजों को जलाएं

घर से बुरी नजर को दूर भगाने के लिए आपको लौंग, कपूर, ऊपला, पीली सरसों और तेजपत्ता को एक साथ जलाना चाहिए. घर के कोने में इस धूप को दिखाएं. आप इस उपाय को करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

नमक के पानी का उपाय

घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए आपको नमक के पानी का उपाय करना चाहिए. इस उपाय को करने से घर को बुरी नजर नहीं लगेगी. आप पोछा लगाने के पानी में नमक डालकर इस्तेमाल करें. इस उपाय को करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है.

नींबू और मिर्च का उपाय

घर को बुरी नजर से बचाने और लगी हुई बुरी नजर को दूर करने के लिए आपको घर के मुख्य द्वार पर नीबूं मिर्च टांगना चाहिए. इससे बुरी शक्तियां घर में प्रवेश नहीं करती है. इससे घर का वातावरण शुद्ध और सकारात्मक रहता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ