Ketu Gochar 2026: 5 दिसंबर तक केतु की स्थिति 5 राशियों को देगी लाभ, मघा नक्षत्र में होने से बनेंगे सफलता के योग

Ketu Gochar 2026: केतु ग्रह 29 मार्च 2026 को मघा नक्षत्र में गोचर कर गए थे. केतु ग्रह मघा नक्षत्र के स्वामी हैं. इस समय केतु अपने ही नक्षत्र मघा में गोचर कर रहे हैं. ऐसे में यह समय कई राशियों के लिए शुभ है.

KETU .jpg
1 / 7
केतु ग्रह का मघा नक्षत्र में गोचर (Pic Credit - AI)

Ketu Gochar 2026 Rashifal: केतु ग्रह 5 दिसंबर तक मघा नक्षत्र में रहेंगे. इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. केतु ग्रह की इस स्थिति से 5 लकी राशियों को लाभ मिलेगा. इन लोगों के लिए आर्थिक तौर पर समय अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

केतु गोचर राशिफल

केतु गोचर राशिफल2 / 7

ज्योतिषविदों के अनुसार, केतु ग्रह के मघा नक्षत्र में होने से मेष, कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि को लाभ मिलेगा. इन लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा. इसके साथ ही आर्थिक स्थिति के लिए समय अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 7

केतु का मघा नक्षत्र में होना मेष राशि के लिए शुभ रहेगा. आप लोगों को काम में सफलता मिलेगी. व्यापार में बड़ी डील होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. आर्थिक वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा. प्रोफेशनल लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि4 / 7

कर्क राशि के लिए समय अच्छा रहेगा. आप लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा. केतु की स्थिति से सकारात्मक रहेंगे. आप लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है. ये भी पढ़ें - Shani Gochar Rashifal: शनि की स्थिति इन 3 राशियों के लिए अशुभ! जीवन में देखने को मिलेंगे बड़े बदलाव

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि5 / 7

सिंह राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. खासकर छात्रों को केतु के मघा नक्षत्र में होने से फायदा होगा. आप लोगों के जीवन में चल रहा तनाव कम होगा. छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. करियर में सफलता के योग बनेंगे.

धनु राशि

धनु राशि6 / 7

केतु ग्रह का मघा नक्षत्र में होना धनु राशि के लिए शुभ रहेगा. आप लोगों को आर्थिक तौर पर सफलता मिलेगी. करियर में तरक्की के लिहाज से समय अच्छा रहने वाला है. परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. आप लोगों को कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि7 / 7

मीन राशि वालों के लिए केतु का मघा नक्षत्र में होना शुभ रहेगा. मीन राशि वाले व्यापारियों को लाभ होगा. रिश्तों के लिहाज से समय अच्छा रहेगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन