
Video: अरविंद केजरीवाल को सरकारी आवास न देने पर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को लगाई फटकार
Written By Namrata Mohanty

Written By Namrata Mohanty
Video: दिल्ली हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सरकारी बंगला आवंटित न करने पर फटकार लगाई है. जस्टिस सचिन दत्ता इस मामले की सुनवाई कर रहे हैं, उन्होंने सरकार के इस रवैये को फ्री सिस्टम फॉर आल जैसा बताया है. कोर्ट ने कई बार केंद्र को नोटिस दिया ताकि घर मिल सके लेकिन बावजूद उसके कोई बड़ा कदम नहीं उठाया गया. अब कोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा है.
आम आदमी पार्टी के वकील का दावा है कि उन्होंने सरकारी आवास के लिए केंद्र को पहले कई बार पत्र भेजा था लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा था. वकील राहुल मेहरा का कहना है कि इस साल मई में बसपा प्रमुख ने 35 लोधी एस्टेट वाले बंगले को खाली कर दिया था. केंद्र सरकार ने इस बंगले को केजरीवाल को आंवटित करने के लिए सम मांगा था. मगर कुछ समय बाद यह बंगला किसी और को दे दिया गया. पूरी खबर जानने के लिए देखें न्यूज24 का ये वीडियो…
न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: