'जब मोदीजी ने रुकवाई ढाबे पर गाड़ी…', अमित शाह ने सुनाया पीएम मोदी से जुड़ा रोचक किस्सा

PM Modi Birthday: पीएम मोदी से जुड़े कई किस्से मशहूर हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने उनसे जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा साझा किया है.

Amit Shah PM Modi

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाएंगे. इस मौके पर देशभर में बीजेपी की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पीएम मोदी के यूं तो कई किस्से मशहूर हैं, लेकिन गृह मंत्री अमित शाह ने उनसे जुड़ा एक खास किस्सा शेयर किया है. अमित शाह ने ‘मोदी स्टोरी’ के जरिए किस्सा शेयर करते हुए बताया कि एक बार मैं अहमदाबाद से राजकोट जा रहा था. रात के करीब 8.30 बजे थे. वैसे, मोदीजी आमतौर पर कार्यकर्ता के घर पर ही भोजन करते थे, लेकिन अचानक ही उन्होंने सूर्यनगर स्थित एक कार्यकर्ता के ढाबे पर काफिला रुकवा लिया. यह देख सभी को आश्चर्य हुआ.

मैं मन ही मन बोलने लगा कि चलो आज अच्छा है कि इन्हें भूख लगी तो हमें भी खाना मिल जाएगा. मैंने देखा कि उन्होंने बस कुछ फल और वेफर्स खाए, जबकि मैंने पेट भरकर खा लिया. फिर रात को मैंने सोचा कि इन्होंने तो खाना खाया ही नहीं, तो गाड़ी किसके लिए रुकवाई गईं. गाड़ियां उन्होंने साथी कार्यकर्ता के लिए रुकवाईं. इस तरह से कई कार्यकर्ताओं के जीवन में बोले बगैर उन्होंने ढेर सारी चीजों को सिखाया है.

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ