kumbh_cff7d2

Video: कुंभ राशिवालों के लिए कैसा रहेगा 2026? बढ़ सकता है रिश्तों में तनाव, जानें उपाय

Horoscope 2026: कुंभ राशि के लोगों को इस साल रिश्तों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है, आपके परिवार पर शनि और राहु की नजर होने जा रही है. इससे आपको अशुभ परिणाम मिल सकते हैं. चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

Horoscope 2026: कुंभ राशि वालों का पारिवारिक जीवन 2026 में कमजोर रहने वाला है. आपके लिए शनि ग्रह और राहु ग्रह आपके रिश्तों में दूरियां बढ़ा सकते हैं. रिश्ते में शक करना और कड़वे शब्द बोलना नुकसान पहुंचा सकता है. आपको रिश्तों को लेकर ईमानदार रहना होगा वरना आपका रिश्ता टूट सकता है. राहु के कारण आपके रिश्ते कमजोर हो सकते हैं. रिश्तों में दिखावा करना मुश्किल पड़ सकता है लेकिन जो लोग अपने प्यार को लेकर ईमानदार है उन लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

आपके पार्टनर की सेहत कमजोर रह सकती है इससे आपको नुकसान हो सकता है. देवगुरु बृहस्पति आपको थोड़ी राहत देंगे. ऐसे लोग जो पार्टनर के लिए ईमानदार है उनके लिए समय अच्छा रहेगा. अविवाहित लोगों के जीवन में जनवरी से लेकर 2 जून तक शादी के योग बन सकते हैं. मनचाहे व्यक्ति से शादी करना चाहते हैं तो आपको परिवार का सहयोग मिलेगा. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ