Swami Vivekananda: 'नर सेवा ही नारायण सेवा' धर्म का असली अर्थ समझाते हैं स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार

Swami Vivekananda: स्वामी विवेकानंद एक महान आध्यात्मिक गुरु, दार्शनिक और समाज सुधारक के रूप में प्रसिद्ध हैं. उनके विचार लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं. आप यहां स्वामी विवेकानंद के कुछ अनमोल विचार पढ़ सकते हैं.

Swami Vivekananda

Photo Credit- News24GFX

Swami Vivekananda: स्वामी विवेकानन्द की जयंती 12 जनवरी को मनाई जाती है. स्वामी विवेकानंद एक महान संत और समाज सुधारक के रूप में प्रसिद्ध हैं. उनका जन्म 12 जनवरी 1863, को हुआ था. स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) के रूप में मनाया जाता है. उनके कई अनमोल विचार बहुत ही प्रसिद्ध हैं. “उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक तुम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते” यह उनका प्रेरणादायक नारा है.

विज्ञापन

उनके विचारों से धर्म का असली अर्थ क्या है यह समझ सकते हैं. उन्होंने कहा “नर सेवा ही नारायण सेवा” यानी मनुष्य की सेवा करना ही ईश्वर यानी नारायण की सच्ची सेवा के समान है, हर व्यक्ति में ईश्वर का अंश होता है. व्यक्ति को अपने जीवन में जरूरतमंद लोगों की मदद और सेवा करनी चाहिए. आप स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार यहां पढ़ सकते हैं. इससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी. आइये स्वामी विवेकानंद के अमनोल विचारों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार

जीव सेवा ही शिव सेवा, यानी आप जीवों की सेवा करते हैं तो वह भगवान शिव की सेवा के समान हैं. उनका मानना था कि, सभी जीवित प्राणियों में ईश्वर का वास होता है.

जैसा तुम सोचते हो, वैसे ही बन जाओगे. खुद को निर्बल मानोगे तो निर्बल और सबल मानोगे तो सबल ही बन जाओगे. स्वामी विवेकानंद मानते थे कि व्यक्ति की सोच उसे प्रभावित करती है. इंसान जैसा सोचता है वैसा ही बन जाता है.

विज्ञापन

जब तक जीना, तब तक सीखना. अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है. स्वामी विवेकानंद का विचार था कि, इंसान जब तक जीता है तब तक सीखता है. व्यक्ति के जीवन में अनुभव ही सबसे बड़ा शिक्षक है.

जितना बड़ा संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी. व्यक्ति जीवन में जितना संघर्ष करता है उसे उतनी ही शानदार सफलता मिलती है. आप संघर्ष और मेहनत करते हैं तो आपको इसका फल जरूर मिलता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ