Horoscope 2026

Video: 2026 में कुंभ राशि वाले बिल्कुल न करें ये गलतियां, वरना होगा बड़ा नुकसान

Yearly Horoscope 2026: कुंभ राशि के जातकों को नए साल में कई बातों का ध्यान रखना होगा. कुंभ वालों के लिए छोटी सी गलती भारी नुकसान का कारण बन सकती है. 2026 में कुंभ राशि वाले इन गलतियों को करने से बचें. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Yearly Horoscope 2026: कुंभ राशि के लिए 2026 प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा. ऐसे में कुंभ राशि वालों को कई गलतियों को करने से बचना होगा. वरना छोटी सी गलती बड़े नुकसान का कारण बन सकती है. कुंभ राशि के चौथे भाव पर शनि की दृष्टि है. आप जमीन का कोई सौदा करते हैं तो यह आपके लिए विवादित हो सकता है. आपकी पुरानी संपत्ति सुरक्षित रहेगी लेकिन नए लेन-देन में परेशानी हो सकती है.

विज्ञापन

आपको जून 2026 के बाद प्रॉपर्टी का सुख मिल सकता है. जून के बाद स्थिति में सुधार होगा. आप जमीन पर निर्माण कार्य कराना चाहते हैं तो समझदारी से फैसला लें. आपको बजट बनाकर प्लानिंग करनी होगी. जमीन के मामले में किसी प्रकार की जल्दबाजी न करें. इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ