VIDEO: जेम्स एंडरसन सहित इन 5 बड़े खिलाड़ियों ने नहीं खेला अब तक IPL, लिस्ट में 3 महान प्लेयर भी शामिल

James Anderson: जेम्स एंडरसन के अलावा दुनिया के 4 बड़े खिलाड़ियों ने अब तक आईपीएल नहीं खेला है। लिस्ट में इंग्लैंड के 3 महान खिलाड़ियों का नाम शामिल है।

James Anderson

James Anderson: आईपीएल 2025 को लेकर कई अपडेट सामने आ चुके हैं। बीते 5 नवंबर को आईपीएल ऑक्शन की तारीख का ऐलान भी कर दिया गया है। मेगा ऑक्शन सऊदी अरब में आयोजित होगा। 24 और 25 नवंबर को खिलाड़ियों पर बोली लगेंगी। इस बार जेम्स एंडरसन ने भी आईपीएल खेलने के लिए ऑक्शन में अपना नाम दिया है। वह पहली बार आईपीएल खेलते हुए नजर आ सकते हैं। जेम्स ने अपना बेस प्राइस 1.25 करोड़ रखा है।

माना जा रहा है कि कई फ्रेंचाइजियां उनपर दांव लगा सकती हैं। हालांकि जेम्स एंडरसन सहित दुनिया के 5 ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने अब तक आईपीएल नहीं खेला है। इन खिलाड़ियों में इंग्लैंड के महान बल्लेबाज एलिस्टर कुक और स्टूअर्ट ब्रॉड का नाम शामिल हैं। इसके अलावा साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी रीजा हेंड्रिक्स और बांग्लादेशी खिलाड़ी मुश्फिकुर रहीम ने भी अब तक आईपीएल नहीं खेला है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ