हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Anant-Radhika की शादी का इनसाइड वीडियो, वरमाला के बाद एक-दूसरे में खोया कपल

Anant-Radhika Wedding Inside Video: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी फाइनली शादी के बंधन में बंध गए हैं। राधिका मर्चेंट संग शादी के बीच पूरे फंक्शन का इनसाइड वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन
Anant-Radhika Wedding Inside Video

Anant-Radhika Wedding Inside Video: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सात जन्मों के लिए एक-दूसरे के हो चुके हैं। इस क्यूट कपल की शादी का इनसाइड वीडियो भी सोशल मीडिया पर आ चुका है। वीडियो में अनंत की बारात से लेकर मेहमानों का डांस तक शामिल है। जाहिर है कि अंबानी के इस ग्रैंड फंक्शन में सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि विदेशों से भी मेहमान शामिल होने आए थे। हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कार्दशियन भी अपनी बहन क्लो कार्दशियन के साथ पहुंची। देसी लुक में दोनों बहनों ने लाइमलाइट लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी अनंत और राधिका के फंक्शन में धूम मचाते हुए दिखाई दिए। रणवीर सिंह से लेकर अर्जुन कपूर, अनिल कपूर ने भी रंग जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

वरमाला में दिखा गजब नजारा

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ‘वरमाला’ सेरेमनी भी काफी स्पेशल रही। इस खास मोमेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें अनंत अंबानी जैसे ही अपनी होने वाली दुल्हन राधिका को वरमाला पहनाने चलते हैं, तभी वहां मौजूद सभी लोग राधिका को कुर्सी समेत उठा लेते हैं। ‘राम सिया राम’ भजन के साथ दोनों की ‘वरमाला’ सेरेमनी हुई। इस खूबसूरत मोमेंट के साक्षी देसी ही नहीं बल्कि विदेशी मेहमान भी बने।

यह भी पढ़ें: Kim Kardashian से John Cena तक, देसी परिधान में खूब जंचे विदेशी सुपरस्टार्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola