Actors Married Against Family Decision

Video: Aamir Khan से लेकर Shakti Kapoor तक, परिवार के खिलाफ जाकर शादी करने वाले सेलेब्स की लिस्ट में कई बड़े नाम

Actors Married Against Family Decision: बी-टाउन के कई सेलेब्स हैं जिन्होंने शादी करने के लिए परिवार की भी परवाह नहीं की। जब घरवाले नहीं माने तो बॉलीवुड के इन कपल्स ने उनकी मर्जी के खिलाफ जीवन साथी से रिश्ता जोड़ लिया। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं।

Actors Married Against Family Decision: इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की शादी की खबरें बी-टाउन में छाई हुई हैं। साथ ही शादी को लेकर कई रूमर्स भी उड़ रहे हैं। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस का परिवार इस शादी के खिलाफ है। हालांकि, ये सब खबरें सोशल मीडिया से उड़ रही हैं और इसकी पुष्टि नहीं की गई है। वहीं आपको बता दें, सोनाक्षी सिन्हा ही नहीं और भी कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन पर मां-बाप की मर्जी के खिलाफ शादी करने के आरोप हैं। क्या आप जानते हैं आमिर खान ने कोर्ट मैरिज की और कुछ दिन बाद परिवार के सामने ये राज खोला?

विज्ञापन

हालांकि, बाद में परिवार वालों ने इस शादी को स्वीकार कर लिया था। एक्ट्रेस बिन्दिया गोस्वामी ने भी साल 1985 में जेपी दत्ता से भाग के शादी की थी। शशि कपूर ने जेनिफर केंडल से पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी रचाई थी। उनके भाई शम्मी कपूर ने फिल्म की शूटिंग के दौरान गीता बाली से शादी का मन बना लिया। लिपस्टिक से गीता बाली की मांग भर उन्होंने शादी की और फिर घर वालों को अपनी शादी की जानकारी दी। भाग्यश्री ने हिमालय दासानी से भागकर शादी की। शक्ति कपूर पर भी आरोप थे कि उन्होंने पद्मिनी कोल्हापुरी को बहकाया और उनसे शादी कर ली। कश्मीरा पहले से तलाकशुदा थीं और गोविंदा इस बात से नाराज थे कि उनका भांजा एक तलाकशुदा लड़की से शादी करेगा। लेकिन दोनों ने परिवार वालों की एक नहीं सुनी और शादी रचा ली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ