Faisal Khan

Aamir Khan से विवाद के बीच 'मिस्ट्री गर्ल' संग दिखे भाई Faisal Khan, पैपराजी ने पकड़ी चोरी… भड़क उठे एक्टर

Faisal Khan With Mystery Girl: आमिर खान के भाई का एक महिला के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैसल खान प्राइवेट मोमेंट्स कैप्चर करने पर मीडिया पर भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Faisal Khan With Mystery Girl: आमिर खान और उनके भाई फैसल खान के बीच कितना तनाव चल रहा है, ये तो पूरी दुनिया जान चुकी है। फैसल खान खुलकर मिस्टर परफेक्शनिस्ट पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं। अब परिवार में चल रहे तनाव के बीच आमिर खान के भाई का एक वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में फैसल खान को पैपराजी पर भड़कते हुए देखा जा सकता है। फैसल खान अब मीडिया पर क्यों भड़क रहे हैं? इसके पीछे का कारण एक महिला है, जिसके साथ पैपराजी ने उन्हें छुपके से स्पॉट कर लिया।

विज्ञापन

दरअसल, आमिर खान के भाई कंट्रोवर्सी के बीच एक महिला के साथ बात करते हुए दिखाई दे रहे थे। दोनों साथ में चल रहे थे, लेकिन जैसे ही उस महिला ने देखा कि कोई उनका वीडियो बना रहा है, उसने अपना चेहरा छुपा लिया। साथ ही वो फैसल खान से दूर हो गईं। इस दौरान फैसल खान और वो महिला दोनों ही बेहद अनकंफर्टेबल हो गए। इसके बाद पैप्स को देख फैसल खान बेचैन दिखाई दिए और वो खुद को उन्हें लताड़ लगाने से रोक नहीं पाए। वायरल वीडियो में अब आमिर खान के भाई के तेवर देखने को मिल रहे हैं। उनके प्राइवेट मोमेंट्स को पैप्स ने रिकॉर्ड किया तो वो गुस्सा हो गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ