Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का बिगुल बज चुका है। 9 सितंबर से यूएई की मेजबानी में एशिया कप 2025 का आयोजन होने जा रहा है। बीसीसीआई ने अभी तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि 9 भारतीय स्टार खिलाड़ियों का एशिया कप 2025 के लिए चुना जाना मुश्किल है। इन खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल का नाम सबसे पहले आता है। क्योंकि भारत के पास टी-20 में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पहले से ही अपनी जगह बनाए हुए हैं। इस लिहाज से जायसवाल और गिल का चुना जाना मुश्किल है। इसके अलावा केएल राहुल, ऋषभ पंत, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, आकाशदीप, शिवम दुबे, ध्रुव जुरेल का भी पत्ता कटने की उम्मीद है। पंत इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें मैच में चोटिल हो गए थे। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।