विराट नंबर-1, बाबर टॉप-5 की दहलीज पर... कौन हैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मौजूदा क्रिकेटर्स? देखें लिस्ट

Most Runs by Active Cricketers: क्रिकेट जगत में कई सारे खिलाड़ी मौजूदा समय में अपने प्रदर्शन से तबाही मचा रहे हैं. कुछ का नाम सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शुमार है. आइए जानते हैं कि किन मौजूदा खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

rohit sharma virat kohli babar azam

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में बाबर आजम की एंट्री हो सकती है (Image: ANI)

Most Runs by Active Cricketers: सचिन तेंदुलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. टॉप 5 में कुमार संगकारा और रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गज शामिल हैं. सभी के मन में सवाल होगा कि एक्टिव क्रिकेटर्स के मामले में कौन इस समय टॉप 5 में हैं. बता दें कि विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मौजूदा क्रिकेटर हैं. लिस्ट में एक और भारतीय शामिल है. पाकिस्तान के बाबर आजम भी टॉप 5 में जगह बनाने के करीब हैं. आइए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 एक्टिव बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

1. विराट कोहली

विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव क्रिकेटर हैं. उन्होंने अपने करियर में अब तक भारत के लिए 565 मैच खेले हैं और 28,527 रन बनाए हैं. उनके नाम 86 शतक और 148 अर्धशतक हैं. कोहली का सर्वाधिक स्कोर 254 रन रहा है.

विज्ञापन

2. जो रूट

जो रूट ने 2012 में डेब्यू किया था और वह अब तक 396 मैच खेल चुके हैं. रूट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 23,074 रन बनाए हैं. उनका औसत 49.72 का रहा है और वह 61 शतक जड़ चुके हैं. बता दें कि जो रूट का इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर 262 रन है.

3. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 517 मैच खेले हैं और 20652 रन बनाए हैं. वह एक्टिव क्रिकेटर्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. बता दें कि रोहित शर्मा ने 42.66 के औसत से अपने करियर में बल्लेबाजी की है और 52 शतक जड़े हैं. रोहित का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 264 रन है, जो आज भी वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा निजी स्कोर है.

विज्ञापन

4. स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने 363 मैच खेले हैं और 17866 रन बनाए हैं. स्मिथ का औसत 47.64 का रहा है और उन्होंने अपने करियर में कुल 49 शतक जड़े हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में स्मिथ का सर्वाधिक स्कोर 239 रन है.

विज्ञापन

5. मुश्फिकुर रहीम

बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं. वह 21 साल से बांग्लादेश के लिए खेल रहे हैं. रहीम ने 482 मैचों में हिस्सा लिया है और 34.65 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 16,252 रन बनाए हैं. रहीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 23 शतक और 85 अर्धशतक जड़े हैं.

6. बाबर आजम

बाबर आजम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 355 मैच खेले हैं और वो 16,038 रन बनाने में सफल रहे हैं. उन्होंने 45.3 के औसत से बल्लेबाजी की है और वे जल्द ही मुश्फिकुर रहीम को पीछे छोड़कर टॉप 5 में जगह बना सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ