AUS vs PAK (4)

VIDEO: पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में लगा ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, 5 खिलाड़ी होंगे बाहर

Australia vs Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ताकत आधी होने वाली है।

Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा। 3 मैचों की खेली जा रही वनडे सीरीज 1-1 से बराबर है। तीसरे मुकाबले को अपने नाम करने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमाएगी। हालांकि तीसरे मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की ताकत आधी होने वाली है, क्योंकि तीसरे मैच में टीम के पांच खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। ये खिलाड़ी पहले और दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया का अहम हिस्सा थे।

विज्ञापन

दरअसल ये खिलाड़ी भारत के खिलाफ होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की तैयारियों में जुटने वाले हैं। इन खिलाड़ियों में पैट कमिंस,जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ का नाम शामिल है। ये खिलाड़ी भारत के खिलाफ आग उगलने के लिए तैयार हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ