
VIDEO: पाकिस्तान ने भारत को रौंदा, ये 5 खिलाड़ी बने हार के जिम्मेदार
India vs Pakistan: भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ सिक्सेस टूर्नामेंट में हार का सामना करना पड़ा। टीम की हार की वजह 5 खिलाड़ी रहे।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya
India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच 1 नवंबर को मुकाबला खेला गया। दोनों देश हांग कांग में आयोजित हो रहे सिक्सेस टूर्नामेंट में एक दूसरे के खिलाफ उतरे थे। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम रॉबिन उथप्पा की अगुवाई में भाग ले रही है। हालांकि टीम इंडिया को पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम को बड़ा स्कोर बनाने के बाद भी पाकिस्तान के सामने घुटने टेकने पड़े।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 6 ओवर में 119 रन बनाए थे। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन भरत चिपली ने बनाए। उन्होंने 16 गेंदों में 53 रन बनाए। लेकिन उनकी पारी पाकिस्तान के आसिफ अली के सामने फिकी पड़ गई। आसिफ अली ने 14 गेंदो में 55 रनों की पारी खेलकर मैच का पासा पलट दिया। पाकिस्तान ने 6 ओवर के मैच को 5 ओवर में ही खत्म कर दिया। भारतीय टीम की हार की वजह पांच खिलाड़ी बने। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
What is happening in Hong Kong ??
Breaking: Pakistan Beat India by 10 wickets in Honk Kong Sixes Match.Ya Kya ho gaya Indians 😭🤣🤣
Let’s laugh together. #PakvInd #IndvsPak #IndvsNZ #PakvsAus pic.twitter.com/gksxhMZJdF— Mohammad Hazran🇵🇰 (@KhazranSays) November 1, 2024
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: