Team India (9)
विज्ञापन

IND vs ENG: इंग्लैंड पर भारी पड़ेंगे भारत के 5 'हथियार', खौफ में आई विरोधी टीम!

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 6 फरवरी से होने जा रहा है। इस सीरीज के लिए रोहित एंड कंपनी के 5 खिलाड़ी इंग्लैंड की नींद उड़ा सकते हैं।

India vs England: भारतीय टीम रोहित शर्मा की अगुवाई में इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस सीरीज के लिए कई भारतीय सीनियर खिलाड़ियों को दल का हिस्सा बनाया गया है। वनडे सीरीज से पहले भारत ने इंग्लैंड को 5 मैचों की खेली गई टी-20 सीरीज में 4-1 से धूल चटाई थी। अब रोहित एंड कंपनी वनडे सीरीज में इंग्लैंड का बुरा हाल करने की तैयारी में जुट गई है।

भारत के 5 खिलाड़ी टीम इंडिया की सीरीज जीतने में अहम भूमिका निभाएंगे। पहला नाम रोहित शर्मा का आता है, जिन्होंने पिछले 3 सालों में 38 वनडे खेलते हुए 50.33 की औसत के साथ 1661 रन बनाए हैं। वहीं विराट ने भी पिछले 38 मैच में 54.03 की औसत के साथ 1621 रन बनाए हैं। कुलदीप भी पिछले 3 साल में 41 वनडे मैच खेलते हुए 65 विकेट झटक चुके हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ