Team India

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बने 10 बड़े रिकॉर्ड, भारतीय खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया और भारतीय खिलाड़ियों ने मिलकर 10 बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं।

Champions Trophy 2025: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट से मुकाबला जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम कर ली। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने फाइनल में शानदार पारी खेली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रोहित शर्मा ने 10 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। रोहित शर्मा लगातार 2 आईसीसी फाइनल खेलने वाले दूसरे कप्तान बने। भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा आईसीसी फाइनल्स खेलने का रिकॉर्ड भी बनाया। टीम इंडिया ने अब तक कुल 13 आईसीसी फाइनल्स खेले हैं।

विज्ञापन

टीम इंडिया ने 7वां आईसीसी खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा रोहित शर्मा आईसीसी टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी बने। वहीं रोहित और विराट कोहली सबसे ज्यादा आईसीसी फाइनल्स खेलने वाले खिलाड़ी बने। दोनों ने 9 बार आईसीसी फाइनल्स खेला है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ