PM KISAN YOJANA: हाल ही में केंद्र सरकार ने GST सुधारों का ऐलान करके आम जनता को बड़ी राहत दी है. अब उम्मीद है कि किसानों को भी दिवाली से पहले एक और खुशखबरी मिल सकती है. यह खुशखबरी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त से जुड़ी है, जिसका बेसब्री से इंतजार हो रहा है.
क्या है पीएम किसान योजना?
पीएम किसान योजना दिसंबर 2018 में शुरू की गई थी. इसके तहत सरकार देशभर के भूमिधर किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद देती है. यह राशि तीन किस्तों में 2,000-2,000 रुपये करके सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है. अब तक 20 किस्तें जारी हो चुकी हैं और अगली यानी 21वीं किस्त का इंतजार है.
कब आ सकती है किस्त?
अगर पिछले सालों का रिकॉर्ड देखें तो सरकार ने कभी अगस्त, कभी अक्टूबर और कभी नवंबर में किस्त जारी की है. साल 2024 में 18वीं किस्त 5 अक्टूबर को आई थी, जबकि 2023 में नवंबर में किसानों के खाते में पैसा भेजा गया था. इस बार दिवालीदिवाली से पहले किसानों के खाते में लाभ को है, ऐसे में उम्मीद है कि त्योहार से पहले किस्त जारी कर दी जाए. हालांकि अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख तय नहीं की गई है.
किन किसानों की किस्त फंस सकती है?
अगर किसी किसान ने ई-केवाईसी पूरी नहीं की है या फिर उसका आधार बैंक खाते से लिंक नहीं है, तो 21वीं किस्त का पैसा अटक सकता है. इसलिए समय रहते इन जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करना बेहद जरूरी है.
ऐसे करें चेक अपनी किस्त का स्टेटस
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी किस्त आई है या नहीं, तो यह आसान तरीका अपनाएं:
- पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
- Farmers Corner में जाकर Beneficiary Status पर क्लिक करें.
- अपना आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें.
- इसके अलावा आप Beneficiary List में जाकर अपने पूरे गांव के किसानों की लिस्ट भी देख सकते हैं.
त्योहारों से पहले अगर 21वीं किस्त जारी होती है, तो यह किसानों के लिए किसी दिवाली बोनस से कम नहीं होगी. हालांकि इसके लिए जरूरी है कि किसान समय रहते अपनी ई-केवाईसी और आधार लिंकिंग पूरी कर लें, ताकि पैसा सीधे उनके खाते में पहुंच सके.
ये भी पढ़ें- Baal Aadhar: अब घर बैठे बनेगा बच्चों का कार्ड, जानें कब करवाना होगा अपडेट?
संबंधित खबरें
Debit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day ago3000 में अनलिमिटेड टोल क्रॉसिंग! जानें कैसे मिलेगा FASTag का स्पेशल पास
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoसुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
5 days agoअब अस्पताल के बिल का 10% चुकाना होगा खुद! जानें क्या है नया को-पेमेंट नियम
5 days agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
5 days agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
5 days agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
6 days agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines