यूपीआई के जरिए दुकानदारों को 2,000 रुपये से अधिक के भुगतान पर लगने वाले शुल्क (MDR) को लेकर भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है. एनपीसीआई ने बार-बार पूछे जाने वाले सवालों (FAQ) के माध्यम से एक स्पष्ट फॉर्मूला जारी किया है, जिससे पता चलता है कि किस राशि के लेन-देन पर व्यापारी को कितना शुल्क चुकाना होगा. एनपीसीआई के अनुसार, 2,000 रुपये से कम के किसी भी लेन-देन पर कोई एमडीआर नहीं लगेगा. यह पूरी तरह शून्य शुल्क के दायरे में रहेगा, जिससे छोटे भुगतानों पर किसी भी तरह की कटौती नहीं होगी.
UPI New Rules: 2000 से ज्यादा के भुगतान पर क्या हैं नए नियम? किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा MDR चार्ज
जानिए किस राशि पर कितना कटेगा शुल्क
2,000 रुपये से ऊपर के भुगतानों पर 0.4 प्रतिशत की दर से गणना की जाएगी, जिसे व्यापारी अपने भुगतान प्राप्त करने वाले बैंक को देगा:
- 3,000 रुपये की खरीदारी: 0.4 प्रतिशत की दर से व्यापारी से 12 रुपये का शुल्क लिया जाएगा.
- 50,000 रुपये की खरीदारी: 0.4 प्रतिशत की दर लागू होने पर यह शुल्क 200 रुपये बनेगा.
- 75,000 रुपये या उससे अधिक: एनपीसीआई ने स्पष्ट किया है कि 75,000 रुपये या उससे अधिक के किसी भी भुगतान पर अधिकतम शुल्क 300 रुपये ही लगेगा.
1 लाख के भुगतान पर भी लगेंगे सिर्फ 300 रुपये
नियमों के तहत एमडीआर की अधिकतम सीमा (कैप) 300 रुपये तय की गई है. उदाहरण के लिए, 1,00,000 रुपये की बड़ी खरीदारी पर 0.4 प्रतिशत की सामान्य दर से 400 रुपये बनते हैं, लेकिन कैपिंग लागू होने के कारण व्यापारी से केवल 300 रुपये ही लिए जाएंगे. इससे बड़े लेन-देन करने वाले व्यापारियों को तय सीमा से अधिक अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़ेगा.
क्या है MDR? UPI में 2000 रुपये से ऊपर के ट्रांजेक्शन से लिंक, राहुल गांधी ने उठाया मुद्दा
2,000 रुपये से ऊपर के भुगतानों पर क्या हैं नए नियम?
रेलवे, टेलीकॉम, इंश्योरेंस और फ्यूल जैसे चुनिंदा मर्चेंट सेक्टर्स में 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई ट्रांजेक्शन पर 5 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन का फ्लैट MDR लगेगा. अन्य मर्चेंट भुगतानों पर 2,000 रुपये से अधिक की राशि के लिए 0.4% MDR लागू होगा, जिसकी अधिकतम सीमा प्रति ट्रांजेक्शन 300 रुपये तय की गई है. यह संशोधित यूपीआई एमडीआर क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और वॉलेट जैसे अन्य डिजिटल माध्यमों की तुलना में काफी कम है. जुटाए गए शुल्क का उपयोग यूपीआई नेटवर्क के विस्तार, साइबर सुरक्षा और तकनीकी नवाचार को मजबूत करने में किया जाएगा.
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
4 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
4 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
6 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
7 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
1 day agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
1 day ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines