UAN नंबर भूल गए? घर बैठे मिनटों में ऐसे रिकवर करें PF अकाउंट नंबर, ये है पूरा प्रोसेस

अगर आप अपना UAN नंबर भूल चुके हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं. EPFO की वेबसाइट से अब मिनटों में घर बैठे UAN रिकवर किया जा सकता है. जानिए पूरा स्टेप-बाय-स्टेप तरीका और आगे आने वाली PF से जुड़ी बड़ी सुविधा.

EPFO

इस तरीके से मिनटों में करें रिकवरी PF अकाउंट नंबर.

विज्ञापन

UAN Number Recovery Process: नौकरीपेशा लोगों के लिए पीएफ सिर्फ एक बचत नहीं, बल्कि भविष्य की सुरक्षा होता है. लेकिन कई बार नौकरी बदलने या लंबे समय तक अकाउंट इस्तेमाल न करने की वजह से लोग अपना UAN नंबर ही भूल जाते हैं. ऐसे में जब पीएफ बैलेंस चेक करना हो या पैसा निकालने की जरूरत पड़े, तो परेशानी बढ़ जाती है. अच्छी बात ये है कि अब EPFO ने UAN नंबर दोबारा पाने का बेहद आसान तरीका दे दिया है, जिससे आप घर बैठे, मोबाइल के जरिए कुछ ही मिनटों में अपना UAN रिकवर कर सकते हैं.

UAN नंबर भूल गए तो क्या करें

UAN यानी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर हर पीएफ अकाउंट होल्डर के लिए बेहद जरूरी होता है. इसी नंबर से आपका पीएफ अकाउंट जुड़ा होता है. अक्सर लोग कंपनी बदलने के बाद या लंबे समय तक लॉगिन न करने पर ये नंबर भूल जाते हैं. ऐसे में अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि EPFO ने इसके लिए ऑनलाइन रिकवरी सुविधा दी है.

विज्ञापन

EPFO की वेबसाइट से ऐसे मिलेगा UAN नंबर

UAN रिकवर करने के लिए आपको किसी दफ्तर या एजेंट के पास जाने की जरूरत नहीं है. इसके लिए बस वही मोबाइल नंबर होना चाहिए, जो आपके पीएफ खाते में रजिस्टर्ड है. सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in पर जाएं. वहां आपको “Know your UAN” का विकल्प दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें और अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें. इसके बाद आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, जिसे भरकर वेरिफिकेशन पूरा करें.

जानकारी भरते ही स्क्रीन पर दिखेगा UAN

विज्ञापन

OTP वेरिफाई करने के बाद आपको अपनी कुछ बेसिक डिटेल्स भरनी होंगी, जैसे नाम, जन्मतिथि और आधार या पैन नंबर. अगर आपकी जानकारी सही रहती है, तो आपका UAN नंबर तुरंत स्क्रीन पर दिख जाएगा. कई मामलों में यह नंबर आपके मोबाइल पर SMS के जरिए भी भेज दिया जाता है. पूरा प्रोसेस इतना आसान है कि दो से तीन मिनट में काम हो जाता है.

UAN नंबर क्यों होता है इतना जरूरी

विज्ञापन

UAN नंबर को पीएफ खाते की चाबी कहा जाए तो गलत नहीं होगा. इसी नंबर से आप अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं, ऑनलाइन पैसा निकाल सकते हैं और नौकरी बदलने पर पुराने पीएफ अकाउंट को नए अकाउंट से जोड़ सकते हैं. इसके जरिए यह भी पता चलता है कि आपके खाते में कब-कब और कितना पैसा जमा हुआ है. हर कर्मचारी के लिए यह एक तरह का स्थायी पहचान नंबर होता है.

अब ATM से भी निकाल सकेंगे PF का पैसा

विज्ञापन

EPFO लगातार अपनी सेवाओं को डिजिटल और आसान बना रहा है. पहले जहां पीएफ से जुड़ी जानकारी के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब ज्यादातर काम ऑनलाइन हो चुके हैं. अब एक और बड़ी सुविधा की चर्चा है, जिसके तहत लोग अपने PF खाते से पैसा सीधे ATM मशीन से निकाल सकेंगे. यानी बैंक अकाउंट की तरह PF का पैसा भी ATM से निकाला जा सकेगा. खबरों के मुताबिक यह सुविधा जनवरी से शुरू हो सकती है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है.

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ