iPhone का सबसे बड़ा बदलाव! Flip डिजाइन पर काम कर रहा Apple, Samsung Z Flip को देगा टक्कर

Apple अपने पहले फोल्डेबल iPhone की तैयारी कर रहा है, लेकिन इसी बीच Flip iPhone को लेकर भी बड़ा संकेत मिला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन Samsung Galaxy Z Flip जैसा डिजाइन ला सकता है और कीमत भी iPhone Fold से कम हो सकती है. क्या Apple 2027 में फोल्डेबल मार्केट में बड़ा धमाका करने वाला है?

Flip iPhone

अब आ रहा Flip iPhone. (Photo For reference AI Generated)

विज्ञापन

Flip iPhone Rumour: Apple लंबे समय से फोल्डेबल iPhone को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है. जहां कंपनी 2026 के दूसरे हिस्से में अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, वहीं अब एक नई रिपोर्ट ने टेक वर्ल्ड की उत्सुकता और बढ़ा दी है. कहा जा रहा है कि Apple एक अलग तरह के फोल्डेबल iPhone पर भी काम कर रहा है, जो किताब की तरह खुलने वाले डिजाइन के बजाय Flip स्टाइल में आ सकता है. यह डिजाइन Samsung के Galaxy Z Flip सीरीज जैसा हो सकता है.

Apple कर रहा है Flip iPhone पर काम

Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple एक क्लैमशेल डिजाइन वाले फोल्डेबल iPhone की तैयारी कर रहा है. यह फोन फोल्ड होने पर छोटा और कॉम्पैक्ट होगा, जबकि खोलने पर एक नॉर्मल स्मार्टफोन जैसा अनुभव देगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple को अपने पहले फोल्डेबल iPhone पर पूरा भरोसा है और कंपनी मानती है कि इससे फोल्डेबल डिवाइसेज की डिमांड और बढ़ेगी.

Advertisment

Samsung Galaxy Z Flip जैसा हो सकता है डिजाइन

रिपोर्ट के अनुसार, Apple का यह Flip iPhone साइज और फॉर्म फैक्टर के मामले में Samsung Galaxy Z Flip 7 के करीब हो सकता है. Galaxy Z Flip 7 में फोल्ड होने पर 4.1 इंच की कवर स्क्रीन मिलती है, जबकि फोन खोलने पर 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलती है. माना जा रहा है कि Apple का Flip iPhone भी इसी तरह का अनुभव दे सकता है.

फोल्ड होने पर छोटा, खुलने पर पूरा iPhone अनुभव

विज्ञापन

अगर रिपोर्ट सही साबित होती है, तो Flip iPhone फोल्ड होने पर काफी कॉम्पैक्ट होगा और आसानी से पॉकेट में रखा जा सकेगा. वहीं, फोन खोलने पर यह एक रेगुलर iPhone जैसा फील देगा. यानी यूजर को न तो स्क्रीन साइज से समझौता करना पड़ेगा और न ही परफॉर्मेंस से.

लॉन्च को लेकर अभी भी सस्पेंस

विज्ञापन

हालांकि Apple के Flip iPhone को लेकर चर्चा तेज है, लेकिन रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि इसका लॉन्च अभी तय नहीं है. अगर Apple इस डिवाइस को बाजार में उतारने का फैसला करता भी है, तो इसके 2027 से पहले लॉन्च होने की संभावना कम मानी जा रही है.

फोल्डेबल iPad में आ रही हैं दिक्कतें

विज्ञापन

इससे पहले Apple के फोल्डेबल iPad पर काम करने की खबरें भी आई थीं. लेकिन कहा जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में कंपनी को प्रोडक्शन से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से इसमें देरी हो सकती है.

Flip iPhone की कीमत क्या हो सकती है

विज्ञापन

फिलहाल Flip iPhone की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन माना जा रहा है कि यह किताब की तरह खुलने वाले iPhone Fold से सस्ता हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone Fold को सितंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है, जिसकी शुरुआती कीमत अमेरिका में करीब 2,400 डॉलर यानी लगभग 2.15 लाख रुपये हो सकती है. ऐसे में Flip iPhone की कीमत इससे कम रहने की उम्मीद है.

Apple की क्या प्लानिंग

विज्ञापन

कुल मिलाकर, Apple धीरे-धीरे फोल्डेबल सेगमेंट में अपनी जगह बनाने की तैयारी कर रहा है. पहले iPhone Fold और अब Flip iPhone की चर्चाएं इस बात का संकेत हैं कि आने वाले सालों में Apple स्मार्टफोन डिजाइन को एक नई दिशा देने की सोच रहा है. अब देखना यह होगा कि कंपनी इन डिवाइसेज को कब और किस कीमत पर बाजार में उतारती है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ