हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

घर बैठे बनवाए वोटर ID, सिर्फ 25 रूपये में हो जाएगा काम, ये है Step-by-Step प्रोसेस

भारत का नया PVC Voter ID Card अब पहले से ज्यादा टिकाऊ और सुरक्षित है। यह प्लास्टिक से बना है और बिल्कुल एटीएम कार्ड जैसा दिखता है। केवल 25 रुपये देकर नया PVC Voter ID Card आपके पते पर 15 दिनों में डिलीवर हो जाएगा। जानें इसके लिए कैसे करे अप्लाई।

विज्ञापन
Credit: News 24 Graphic

PVC Voter ID: भारत में वोटर आईडी कार्ड सिर्फ चुनाव में वोट डालने के लिए ही जरूरी नहीं है, बल्कि यह एक अहम पहचान पत्र भी है। अब तक लोगों के पास जो कार्ड होता था, वह कागज से बना होता था और जल्दी खराब हो जाता था। कई बार पानी लगने, फटने या खो जाने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती थी।

इसी दिक्कत को देखते हुए इलेक्शन कमिशन ने (ECI) ने नया PVC Voter ID Card लॉन्च किया है। ये प्लास्टिक से बना होता है जो यह बिल्कुल एटीएम या डेबिट कार्ड जैसा होता है। इसका डिजाइन मॉर्डन है और इसमें सुरक्षा के लिए होलोग्राम, माइक्रोटेक्स्ट और क्यूआर कोड जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं।

कार्ड खराब होने की टेंशन अब नहीं

नया PVC कार्ड टिकाऊ है और इसे आसानी से जेब या पर्स में रखा जा सकता है। कागज वाले कार्ड की तरह अब यह जल्दी फटेगा या पानी से खराब नहीं होगा। सबसे बड़ी सुविधा यह है कि इसे आप घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं और चुनाव आयोग इसे सीधे आपके पते पर भेज देगा।

विज्ञापन

बता दें, जिनके पास पहले से वोटर आईडी है और वे नया PVC कार्ड चाहते हैं और नए वोटर्स जिनका हाल ही में रजिस्ट्रेशन हुआ है वो भी इस कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वहीं जिनका पुराना कार्ड फट गया, गुम हो गया या खराब हो चुका है वो भी ये कार्ड ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें- आपके पास भी है ये क्रेडिट कार्ड? सितंबर से बदलने वाले हैं इसके नियम, देखें डीटेल्स

विज्ञापन

ऐसे करें अप्लाई करने का तरीका

PVC Voter ID के लिए आवेदन करना बेहद आसान है। फॉलो करें ये 6 स्टेप्स…

  • Step 1: सबसे पहले www.nvsp.in वेबसाइट पर जाएं।
  • Step 2: Order PVC Voter ID विकल्प पर क्लिक करें।
  • Step 3: अपना EPIC नंबर (वोटर आईडी नंबर) डालें।
  • Step 4: आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करें।
  • Step 5: स्क्रीन पर आपका कार्ड का प्रीव्यू दिखेगा।
  • Step 6: इसके बाद 25 रुपये का शुल्क ऑनलाइन पेमेंट करना होगा।

पेमेंट सक्सेसफुल होने के बाद आपका ऑर्डर कन्फर्म हो जाएगा और चुनाव आयोग लगभग 15 दिनों के भीतर यह कार्ड आपके पते पर भेज देगा।

विज्ञापन

कार्ड की खास बातें

दिखने में बिल्कुल एटीएम या डेबिट कार्ड जैसा।
टिकाऊ PVC प्लास्टिक से बना हुआ।
आकर्षक कलर प्रिंटिंग के साथ।
सिक्योरिटी फीचर्स जैसे होलोग्राम, माइक्रोटेक्स्ट और पैटर्न।
आसानी से पर्स या जेब में रखने लायक।

ये भी पढ़ें- FASTag Annual Pass को एक्टिव करने का क्या है Step-by-Step प्रोसेस, ये होंगे जरूरी डॉक्यूमेंट्स

विज्ञापन

इस तरह अब बार-बार फटे या खराब वोटर आईडी को बदलवाने की झंझट नहीं होगी। आपको मिलेगा एक टिकाऊ और स्मार्ट कार्ड, जो कई साल तक चलेगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola