आपके पास भी है ये क्रेडिट कार्ड? सितंबर से बदलने वाले हैं इसके नियम, देखें डीटेल्स

अगर आप SBI Credit Card यूज करते हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। 1 सितंबर 2025 से SBI Credit Card के नियमों में कुछ बदलाव होंगे। ये नए बदलाव लाखों ग्राहकों को प्रभावित कर सकते हैं। जानें क्या होंगे नए रूल्स।

SBI Credit Card changes

Credit: News 25 Graphics

विज्ञापन

SBI Credit Card Changes: क्या आप भी SBI क्रेडिट कार्ड यूजर है? तो आपके लिए ये जनकारी जरूरी है। इस त्योहारी सीजन से पहले बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड प्वाइंट्स प्रोग्राम में बड़ा बदलाव किया है। ये बदलाव अगले महीने यानी 1 सितंबर 2025 से लागू होंगे। ऐसे में कैसे सीधे तौर पर लोगों को प्रभावित करेगा आइए जानते हैं।

क्या होगा असर

नए नियमों के अनुसार अब डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म्स और सरकारी पोर्टल्स पर किए गए खर्च पर आपको कोई भी रिवार्ड प्वाइंट्स नहीं मिलेंगे। यानी अगर आप ऑनलाइन गेमिंग के लिए क्रेडिट खरीदते हैं या किसी सरकारी सेवा का भुगतान करते हैं, तो इन ट्रांजेक्शंस पर अब पॉइंट्स की सुविधा नहीं रहेगी।

विज्ञापन

इन कार्ड पर असर

  • लाइफस्टाइल होम सेंटर SBI कार्ड
  • लाइफस्टाइल होम सेंटर SBI कार्ड सिलेक्ट
  • लाइफस्टाइल होम सेंटर SBI प्राइम

इन कार्डों से अगर आप गेमिंग या सरकारी पेमेंट करेंगे, तो अब आपको रिवार्ड प्वाइंट्स नहीं मिलेंगे।

पहले भी हुए थे ऐसे चेंज

यह पहली बार नहीं है जब SBI Card ने ऐसा फैसला लिया हो। इससे पहले दिसंबर 2024 में भी कंपनी ने कुछ कार्डों पर डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर खर्च करने पर पॉइंट्स देने की सुविधा बंद कर दी थी।

विज्ञापन

HDFC ने भी किया था ऐसा

केवल SBI ही नहीं, बल्कि HDFC Bank ने भी अपने ग्राहकों के लिए इसी तरह का बदलाव किया था। जून 2025 में HDFC ने घोषणा की थी कि 1 जुलाई 2025 से उसके किसी भी क्रेडिट कार्ड पर स्किल-बेस्ड गेमिंग ट्रांजेक्शंस पर रिवार्ड प्वाइंट्स नहीं मिलेंगे।

रिवार्ड प्वाइंट्स से जुड़े रूल्स

बैंक ने रिवार्ड प्वाइंट्स से जुड़े कुछ नियम भी साफ किए हैं, जैसे

विज्ञापन
  • रिडेम्पशन चार्ज- रिवार्ड प्वाइंट्स रिडीम करने पर 99 रुपये + टैक्स देना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं- ऑनलाइन रिवार्ड रिडेम्पशन के लिए कोई नया रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा।
  • डिलीवरी एड्रेस- रिडीम किया गया प्रोडक्ट केवल कार्डधारक के पते पर ही भेजा जाएगा।
  • बकाया पेमेंट- आप पॉइंट्स का उपयोग अपने कार्ड का बकाया चुकाने में भी कर सकते हैं, लेकिन यह केवल 2,000 प्वाइंट्स के गुणक में ही संभव होगा।
  • प्वाइंट्स ट्रांसफर नहीं होंगे- अलग-अलग कार्डों के रिवार्ड प्वाइंट्स को न तो मिलाया जा सकेगा और न ही ट्रांसफर किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें- Stock Market Holiday: गणेश चतुर्थी पर बंद रहेगी ट्रेडिंग, इस हफ्ते कितने दिन खुलेगा बाजार?

यूजर्स पर क्या असर 

त्योहारी सीजन से ठीक पहले आने वाले इन बदलावों का असर उन ग्राहकों पर ज्यादा पड़ेगा जो नियमित रूप से ऑनलाइन गेमिंग और सरकारी सेवाओं के लिए SBI कार्ड का उपयोग करते हैं। अब उन्हें इन ट्रांजेक्शंस पर मिलने वाला अतिरिक्त फायदा यानी रिवार्ड प्वाइंट्स नहीं मिल पाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ