National Lok Adalat date: इस तारीख को होगी लोक अदालत, ट्रैफ‍िक चालान कम कराने का बड़ा मौका

National Lok Adalat 13 December: देश के कई राज्यों में 13 दिसंबर 2025 को नेशनल लोक अदालत लगेगी. अगर आप गाड़ी मालिक हैं और आपकी गाड़ी पर मोटा चालान कटा है तो ये अपने ट्रैफिक चालान माफ करवाने या कम करवाने का एक बड़ा मौका हो सकता है.

National Lok Adalat

13 द‍िसंबर को नेशनल लोक अदालत में अपने चालान को माफ करा सकते हैं.

विज्ञापन

National Lok Adalat December 2025: अगर आपकी गाड़ी पर मोटा चालान है तो उसे कम कराने या माफ कराने का मौका आ गया है. देश के अलग-अलग राज्‍यों में 13 द‍िसंबर 2025 को नेशनल लोक अदालत लगेगी. इसमें गाड़ी मालिक, अपने ट्रैफिक चालान माफ करा सकते हैं या काफी कम करवा सकते हैं. हालांक‍ि देश के कई राज्‍यों में 13 द‍िसंबर को लोक अदालत का आयोजन हो रहा है, लेक‍िन द‍िल्‍ली में नेशनल लोक अदालत को 10 जनवरी 2026 के ल‍िए रीशेड्यूल किया गया है. आइए आपको बताते हैं क‍ि इसके ल‍िए आप टोकन बुकिंग कैसे कर सकते हैं और इसके ल‍िए कौन से जरूरी डॉक्यूमेंट्स चाह‍िए?

यह भी पढ़ें : RBI ने इन 3 बैंकों को बताया सबसे सुरक्षित, नहीं है तो खुलवा लें यहां अपना खाता

Advertisment

National Lok Adalat December 2025: टोकन बुकिंग की प्रक्र‍िया क्‍या है?

नेशनल लोक अदालत में जाने से 2 दिन पहले अपॉइंटमेंट बुक होता है. अगर आप नेशनल लोक अदालत 2025 में पार्ट‍िस‍िपेट करना चाहते और इसके ल‍िए अपॉइंटमेंट बुक करना है तो नीचे द‍िए गए स्‍टेप्‍स फॉलो करें.

  • सबसे पहले नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी (NALSA) की वेबसाइट पर जाएं और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन सर्च करें.
  • आपको लीगल एड फॉर्म पर रीडायरेक्ट किया जाएगा, जिसे ध्यान से भरना होगा. इसमें आपकी डिटेल्स, केस का डिस्क्रिप्शन और लोक अदालत में आने का कारण बताना होगा.
  • फॉर्म सबमिट होने के बाद, आपको एक वेरिफिकेशन ईमेल और टोकन नंबर मिलेगा. आप इस टोकन नंबर का इस्तेमाल लोक अदालत में अपना अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए कर सकते हैं.

ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स ले जाएं अपने साथ

ट्रैफिक चालान माफ करवाने या कम करवाने के लिए आपको अपने साथ कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी साथ ले जाना होगा. वहां आपसे कुछ डॉक्‍यूमेंट मांगे जा सकते हैं. नेशनल लोक अदालत में जाने से पहले अपने चालान की फोटोकॉपी, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र, समन/नोटिस की फोटोकॉपी, चालान पेमेंट की पुरानी रसीद और ऑथराइजेशन लेटर जैसे डॉक्यूमेंट्स रख लें. वहीं इनकी जरूरत होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ