RBI ने इन 3 बैंकों को बताया सबसे सुरक्षित, नहीं है तो खुलवा लें यहां अपना खाता

RBI ने देश के तीन बैंकों SBI, HDFC और ICICI बैंक भारत का सबसे स‍िस्‍टमेट‍िक और सेफ बैंक बताया है. इसका मतलब ये हुआ क‍ि अगर इन बैंकों में आपके खाते हैं तो आपके पैसे सुरक्ष‍ित हैं. आइये जानते हैं RBI की र‍िपोर्ट क्‍या कहती है?

rbi (4)

RBI ने HDFC, ICICI और SBI को भारत का सबसे सेफेस्‍ट बैंक बताया है.

Safest Bank In India: आप अपनी मेहनत की कमाई बैंकों में रखते हैं और ये चाहते हैं क‍ि आपका बैंक आपके पैसों को सुरक्ष‍ित रखें. ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने उन बैंकों की एक ल‍िस्‍ट जारी की है, जो भारत के सबसे सुरक्ष‍ित और स‍िस्‍टमेट‍िक बैंक‍िंग करते हैं. इस ल‍िस्‍ट में तीन बैंकों का नाम दर्ज है – स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), HDFC बैंक और ICICI बैंक. इन तीनों को RBI ने देश के सबसे सिस्टेमिकली जरूरी फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन के तौर पर पहचान दी है. इसके साथ ही आरबीआई ने इन्‍हें डोमेस्टिक सिस्टेमिकली इम्‍पोर्टेंट बैंक (D-SIB) नाम दिया है. मंगलवार को की गई इस घोषणा से यह पक्का हो गया है कि ये तीनों इंस्टीट्यूशन बैंकिंग सेक्टर में एक अहम जगह रखते हैं.

विज्ञापन

D-SIB क्‍यों इतना जरूरी है?

इन बैंकों को प‍िछले साल 2024 में भी D-SIB के तौर पर पहचाना म‍िली थी. इनके बड़े साइज और घरेलू इकॉनमी के लिए अहमियत की वजह से एक बार फिर देश के फाइनेंशियल माहौल में सबसे आगे रखा गया है. D-SIB को इतना जरूरी इसल‍िए माना जाता है क्‍योंक‍ि उनके फेल होने से देश के फाइनेंशियल सिस्टम पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है. इससे बड़े पैमाने पर दिक्कत हो सकती है. इसलिए, सरकार और रेगुलेटर उनकी स्टेबिलिटी पक्का करने के लिए कमिटेड रहते हैं और उन्हें फेल होने से बचाने के लिए कदम उठाते हैं.

विज्ञापन

आरबीआई ने सबसे पहले साल 2014 में डोमेस्टिक सिस्टेमिकली इम्पोर्टेन्ट बैंक (D-SIB) का कॉन्सेप्ट शुरू क‍िया था. दरअसल, आरबीआई ने ये फाइनेंशियल स्टेबिलिटी को मजबूत करने की ग्लोबल कोशिश के तहत किया था. RBI ने साल 2015 में इन जरूरी संस्थानों की पहचान करना शुरू किया, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इस लिस्ट में सबसे पहले शामिल हुआ. ICICI बैंक साल 2016 में इसके बाद आया और HDFC बैंक साल 2017 में शामिल हुआ. D-SIB क्लासिफिकेशन यह पक्का करने के लिए डिजाइन किया गया है कि ये बैंक फाइनेंशियल झटकों को मैनेज करने के लिए काफी कैपिटल बनाए रखें और उन पर ज़्यादा सख्‍त रेगुलेटरी जरूरतें लागू हों.

विज्ञापन

RBI ने कही ये बात
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2 दिसंबर को इन तीनों बैंकों के नाम घोष‍ित हुए कहा क‍ि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, HDFC बैंक और ICICI बैंक की पहचान डोमेस्टिक सिस्टेमिकली इम्पोर्टेन्ट बैंक (D-SIB) के तौर पर उसी बकेटिंग स्ट्रक्चर के तहत जारी रहेगी, जैसा कि 2024 की D-SIB लिस्ट में है. इन D-SIB के लिए एडिशनल कॉमन इक्विटी टियर 1 (CET1) की जरूरत कैपिटल कंजर्वेशन बफर के अलावा होगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ