LPG Cylinder Booking Rule: ग्रामीण इलाकों के घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है. अब गांव के लोगों को दूसरा गैस सिलेंडर बुक कराने के लिए 45 दिनों का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी रीफिल बुकिंग का समय घटाकर 25 दिन कर दिया है. इसके साथ ही अब शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए बुकिंग का नियम एक समान हो गया है. सप्लाई की स्थिति सुधरने और बैकलॉग कम होने के बाद पेट्रोलियम मंत्रालय ने तेल कंपनियों को तुरंत नए नियम लागू करने के निर्देश दिए हैं.
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने दी जानकारी
पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस फैसले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और संघर्ष के चलते एलपीजी आपूर्ति पर काफी दबाव था. आपूर्ति सीमित होने के कारण उस वक्त शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन का बुकिंग अंतराल तय किया गया था, ताकि गैस की किल्लत न हो.
सप्लाई सुधरने पर हटाई गई पाबंदी
केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि अब देश में एलपीजी की आपूर्ति स्थिति सामान्य और बेहतर हो चुकी है. साथ ही सिलेंडरों का पुराना बैकलॉग भी काफी हद तक खत्म हो गया है. इसी को देखते हुए सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों पर लगी इस पाबंदी को हटाने का फैसला किया है. अब देश का कोई भी घरेलू उपभोक्ता-चाहे वह गांव में रहता हो या शहर में—पहला सिलेंडर मिलने के 25 दिन बाद ही दूसरा रीफिल बुक करा सकता है.
तेल कंपनियों को तुरंत लागू करने के निर्देश
मंत्री ने अपने पोस्ट में पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा सरकारी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को जारी किया गया आधिकारिक पत्र भी साझा किया है. मंत्रालय ने सभी तेल कंपनियों को इस फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है, ताकि आम जनता को तुरंत इसका लाभ मिल सके. सरकार के इस कदम से खासकर ग्रामीण परिवारों और बड़े परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी, जहां एक सिलेंडर महीने भर भी नहीं चल पाता था.
संबंधित खबरें
UP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
18 hrs agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
20 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 day ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
1 day agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
1 day agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
1 day agoआधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत! 31 दिसंबर तक बिल्कुल मुफ्त मिलेगी यह सर्विस
2 days agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
2 days agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines